मंदिर के दान पेटी को चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 min read
Share this
कोंड़ागांव। जिले के थाना फरसगांव पुलिस द्वारा मंदिर के दान पेटी को चोरी करने वाले एक आरोपी हरेन्द्र गुप्ता को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक नग मोबाईल, नगदी रकम 500 रूपये, एक नग लोहे का रॉड, एक नग आरी ब्लेड जप्त किया गया है। आरोपी हरेन्द्र गुप्ता निवासी कोंड़ागांव नहरपारा को गिरफ्तारी करने का पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से आज गुरूवार को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
फरसगांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी जगदेव मरकाम पिता सरादू राम मरकाम उम्र 27 वर्ष निवासी छिंदली ने 08 अक्टूबर 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि 07 अक्टूबर 2026 को गायत्री मंदिर का चैनल गेट को ताला लगाकर मंदिर के बगल के हाल में सोया था। 08 अक्टूबर 2026 को सुबह करीबन 04 बजे गायत्री मंदिर पीठ मंदिर में पूजा करने गया तो देखा कि गायत्री मंदिर का बाहर चैनल गेट का ताला टूटा हुआ था। मंदिर अंदर जाकर देखे तो मंदिर का दान पेटी गायब था, दान पेटी में सभवत: 40 हजार रहा होगा। उसके बाद पता चला कि हनुमान मंदिर फरसगावं में भी चोरी हुआ है। पता चलने से वहां साथ में जाकर देखे तो वहां मंदिर का चैनल गेट को सरका कर अंदर घुसकर मंदिर अंदर रखे दान पेटी का ताला तोड़कर करीबन 03 हजार रूपये निकाल कर ले गया था।
प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध कमांक 131/2026 धारा, 305 (ए), 331 (4) बीएनएस. पंजीबद्ध किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक साहू के द्वारा विशेष टीम गठित कर मुखबिर सूचना के आधार आरोपी हरेन्द्र गुप्ता पिता दिनेश गुप्ता उम्र 21 वर्ष निवासी नहर पारा कोण्डागांव को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर 08 अक्टूबर 2026 के रात्रि 1, 2 में गायत्री शक्तिपीठ मंदिर फरसगांव के चैनल गेट में लगे ताला को तोड़ कर मंदिर के अंदर घुस कर दान पेटी को चोरी कर फरसगांव स्टेडियम ग्राउण्ड के पास पैसा को निकाल कर दान पेटी को झाड के पास फेंकना बताया। उसके बाद हनुमान मंदिर फरसगावं के चैनल गेट को सरका कर दान पेटी के ताला को तोड कर पैसा चोरी कर बाहर निकाला बताया। दोबारा चोरी करने के नियत फरसगांव आना बताया जिनके कब्जे से एक मोबाईल, 500 रूपये नगद, शाक्तिपीठ मंदिर के दानपेटी, एक लोहे का रॉड, आरी ब्लेड को स्टेडियम ग्राउण्ड के बरामद कराया। जिसे मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक आलोक साहू, प्रशिक्षू उप निरीक्षक संदीप सिंह, सउनि. भोजराज भास्कर प्रधान आरक्षक गोविंद सोम, आरक्षक अर्जुन बघेल, मनोज वट्टी का यओगदान रहा।

