होम डेकोरेशन की दुकान में लगी भीषण आग, फर्नीचर जलकर राख
1 min read
Share this
रायपुर। सिटी सेंटर मॉल के नजदीक होम डेकोरेशन की दुकान में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई और यहां चादर, कालीन, पर्दे और कुछ हिस्से में क्राकरी भी बिकता है। यह आग शो रूम के चौथे माले में लगी और यहां रखे फर्नीचर जलकर राख हो गया इससे लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाडिय़ों ने आग पर काबू पा लिया है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।