October 25, 2026

रायपुर प्रेस क्लब के बाहर पलाश ने किया पिस्टल से हवाई फायरिंग, एफआईआर दर्ज

1 min read
Share this
रायपुर। राजधानी रायपुर के मोतीबाग स्थित प्रेस क्लब के बाहर शनिवार की शाम करीब 5:30 बजे पिस्टल से पलाश ने हवाई फायर किया। उसे रोकने पर प्रेस क्लब के सदस्यों को जान से मारने की धमकी भी दी गई। प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के साथ भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है। वहीं प्रेस क्लब में रविवार की शाम को वरिष्ठ पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक हुई जिसमें इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार/विमर्श किया गया।