October 5, 2026

4 से अग्रसेन जयंती महोत्सव का आगाज एक सप्ताह  तक रहेगी धूम, प्रतिदिन होंगे विविध कार्यक्रम

1 min read
Share this

*नरेंद्र गोयल करेंगे ध्वजारोहण कर करेंगे समारोह का शुभारंभ*

राजनांदगांव। अग्रवाल समाज के अधिष्ठाता देव भगवान अग्रसेन  की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ 4 अक्टूबर को अग्रसेन भवन मेंसुबह 10 बजे मुख्य अतिथि नरेंद्र गोयल अग्र ध्वजारोहण के साथ करेंगे।इसके बाद भगवान अग्रसेन  की पूजा-अर्चना एवं आरती होगी। 4 से 11 अक्टूबर तक चलने वाले महोत्सव में प्रतिदिन विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों की धूम रहेगी।

*अग्र ध्वजा के साथ शुरू होगा उत्सव*

अग्रवाल सभा के कोषाध्यक्ष अशोक सिंघल, नवयुवक मंडल के कोषाध्यक्ष राहुल लोहिया एवं महिला मंडल की कोषाध्यक्ष सारिका अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्रसेन जयंती महोत्सव की शुरुआत आज सुबह 10 बजे अग्रसेन भवन की प्राचीर पर अग्र ध्वजा फहराने के साथ होगी। ध्वजारोहण के पश्चात भगवान अग्रसेन जी की पूजा-अर्चना एवं आरती की जाएगी। इस दौरान समाज के पदाधिकारी एवं अग्र बंधु उपस्थित रहेंगे।

*दोपहर से प्रतियोगिताओं का दौर*

महोत्सव के पहले दिन दोपहर 3 बजे से नवयुवक मंडल एवं महिला मंडल की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं में समाज के सदस्यों की उत्साहपूर्वक सहभागिता रहेगी। आगामी दिनों में भी बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं समाज के अन्य वर्गों के लिए विविध आयोजन किए जाएंगे।

*11 अक्टूबर को मुख्य समारोह*

अग्रसेन जयंती महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम 11 अक्टूबर को आयोजित होगा। मुख्य समारोह में कोरबा निवासी अशोक मोदी मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्ग निवासी गौरीशंकर अग्रवाल करेंगे, जबकि सुधीर बंसल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

*आठ दिनों तक उत्सव का माहौल*

अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत 4 से 11 अक्टूबर तक अग्रसेन भवन में प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जयंती महोत्सव को लेकर अग्रवाल समाज द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन में समाज के बच्चों से लेकर युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों की सहभागिता रहेगी।

अग्रवाल सभा के काशी प्रसाद अग्रवाल, महिला मंडल की मणि कमल अग्रवाल एवं नवयुवक मंडल के सूरज अग्रवाल ने जिले में निवासरत सभी अग्र बंधुओं से महोत्सव के सभी कार्यक्रमों में शामिल होकर भगवान अग्रसेन जी की जयंती को उत्साहपूर्वक मनाने की अपील की है। उक्त जानकारी अग्रवाल सभा के सह मीडिया प्रभारी राहुल अग्रवाल ने दी।