November 22, 2026

विधायक विद्यावती सिदार के पति कुंजबिहारी का उपचार के दौरान निधन

1 min read
Share this

रायगढ़। लैलूंगा की कांग्रेस विधायक विद्यावती सिदार के पति कुंजबिहारी सिदार का कल देर रात राजधानी के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। कुंजबिहारी सिदार का अंतिम संस्कार रविवार को कुंजेमुरा गांव में किया गया। बता दें कि कुंजबिहारी सिदार एक राजनीतिक परिवार से आते थे, उनके पिता प्रेम सिंह सिदार लैलूंगा विधानसभा से तीन बार विधायक रह चुके हैं। कुंजबिहारी सिदार के पुत्र अभिषेक सिदार और एक पुत्री प्रेरणा सिदार है।

This will close in 0 seconds