November 21, 2026

“सिपाही रक्षा सूत्र संग्रहण” कार्यक्रम का भव्य आयोजन

1 min read
Share this

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा राजनांदगांव के ऑडिटोरियम में गुरुवार को “सिपाही रक्षा सूत्र संग्रहण” कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।यह आयोजन देश की सीमाओं पर मातृभूमि की रक्षा में तैनात वीर फौजी भाइयों के लिये आयोजित किया जाता हघ ताकि रक्षाबंधन पर उनकी कलाइयो सूनी ना रहै।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की बहनों ने राजनांदगांव जिले के प्रत्येक मंडल से सप्रेम एकत्रित किए गए रक्षा सूत्र (राखियाँ) समर्पित किए। ये सभी संग्रहित रक्षा सूत्र आदरणीय मेजर महेंद्र सिंह जी को सौंपे गए, ताकि वे इन्हें सीमाओं पर तैनात हमारे देश के जांबाज सैनिकों तक पहुँचा सकें।ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में राजनांदगांव जिले की जिला अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा गायकवाड, महामंत्री एवं सभी मंडलों की ऊर्जावान बहनों की गरिमामयी उपस्थिति एवं सक्रिय सहभागिता रही।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद एवं वर्तमान महापौर आदरणीय भैया मधुसूदन यादव को तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बाँधा गया। साथ ही उपस्थित सैनिक भाइयों को भी सभी बहनों ने अत्यंत उत्साह और स्नेह के साथ राखियाँ बांधी।

 

 

This will close in 0 seconds