November 20, 2026

रेलवे कर्मचारी 500 रुपये लेकर बनाता था तत्काल टिकट, व्हाट्सएप चैट से हुआ खुलासा

1 min read
Share this

00 आरपीएफ ने तीन टिकट सहित दलाल को पकड़ा
बिलासपुर। तत्काल रेल टिकटों की कालाबाजारी का खेल अब रेलवे के भीतर तक पहुंच गया है। यात्रियों से प्रति टिकट 500 रुपये अतिरिक्त लेकर तत्काल आरक्षण कराने वाले रेलवे कर्मचारी को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। चांपा पोस्ट की जांच में कर्मचारी और टिकट दलाल के बीच कमीशन का गठजोड़ सामने आया। दोनों के बीच व्हाट्सएप पर टिकटों का सौदा होता था।
जानकारी के मुताबिक निरीक्षक पी. तिवारी और पोस्ट चांपा तथा अपराध शाखा मुख्यालय के अधिकारियों ने मुखबिर की सूचना पर बाराद्वार रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र में निगरानी की थी। गुरुवार की शाम 4.50 बजे संदिग्ध रामकुमार वर्मा (56), निवासी राजापारा वार्ड नं. 03, शक्ति को पकड़ा गया। उसके पास से तीन तत्काल आरक्षित टिकट मिले, जिनके पीएनआर 6312463109, 6840871224 और 6212468012 थे। इनकी कुल कीमत 9,170 रुपये थी।

This will close in 0 seconds