November 22, 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया दुख

1 min read
Share this

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मृत्यु और एक अन्य श्रमिक के घायल होने की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने बताया कि घायल श्रमिक का स्थानीय अस्पताल में समुचित इलाज चल रहा है और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार पीडि़त परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने दिवंगत श्रमिक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घायल श्रमिक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

This will close in 0 seconds