भारतीय हाॅकी टीम की जर्सी का बदला रंग सदन में हुआ हंगामा

1 min read
Share this

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष व महिला हाकी टीम की जर्सी का रंग बदलने से राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर से खेल विवाद के कटघरे में है और संसद के मानसून सत्र में इसको लेकर जमकर हंगामा हुआ। अगले माह नीदरलैंड और बेल्जियम में 15 से 30 अगस्त तक होने वाले FIH वर्ल्ड कप में भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमें अपनी पारंपरिक नीली किट के बजाय केसरिया जर्सी में नजर आएंगी। पूर्व भारतीय कप्तान विरेन रास्किन्हा ने इस पर सवाल उठाए। हॉकी इंडिया ने सोशल मीडिया पर कहा कि नई जर्सी का डिजाइन और रंग “एक कहानी बताने” और “भारत का गौरव” दिखाने के लिए है। हॉकी इंडिया के मुताबिक, केसरिया रंग साहस, त्याग और जीत का प्रतीक है।

संसद के मानसून सत्र के दौरान इस जर्सी के रंग को लेकर सियासत होने लगी है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार और आरएसएस पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि सरकार चाहे हॉकी टीम की जर्सी बदले या इतिहास को नए सिरे से लिखने का प्रयास करे, देश के युवा सब देख रहे हैं।

बात बढ़ने पर हॉकी इंडिया का बयान भी सामने आया है। इसमें कहा गया, हम आपको बताना चाहते हैं कि जर्सी का रंग बदलने का फैसला सपोर्ट स्टाफ और खिलाड़ियों की सलाह और उनसे हुई विस्तृत बातचीत के आधार पर लिया गया था। मुख्य वजह तकनीकी थी। देखा गया कि नीले रंग की प्लेइंग यूनिफॉर्म, नीली सिंथेटिक प्लेइंग सतह के साथ घुल-मिल जाती थी; यह सतह अब इंटरनेशनल हॉकी पिचों का स्टैंडर्ड रंग है। इस एक जैसे दिखने की वजह से खिलाड़ियों को मैदान पर साफ-साफ देखने में दिक्कत होती थी।

This will close in 0 seconds