राबर्टसन स्टेशन में यार्ड रीमॉडलिंग के चलते यातायात रहेगा प्रभावित
1 min read
Share this
*मंडल के राबर्टसन स्टेशन में यार्ड रीमॉडलिंग हेतु किया जाएगा नॉन इंटरलॉकिंग कार्य *
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत राबर्टसन स्टेशन यार्ड में रेल लाइन की थ्रू कनेक्टिविटी तथा केबिन को लाइन से जोड़ने हेतु यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य किया जाएगा। लाइन क्षमता विकास के इस कार्य के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग तथा नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा।
राबर्टसन स्टेशन में यार्ड रीमॉडलिंग कार्य पूर्ण होने से अतिरिक्त लाइन कनेक्टिविटी क्षमता विकसित होगी। जिससे यार्ड के बीच ट्रेनों की आवाजाही में सुविधा के साथ ही ट्रेनों का परिचालन अधिक सुगम होगा। इस महत्वपूर्ण कार्य के फलस्वरूप कुछ ट्रेनों का परिचालन अल्पकालिक प्रभावित रहेगा।
*रद्द रहने वाली गाडियां:-*
* 27 से 30 नवम्बर तक रायगढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
* 27 से 30 नवम्बर तक बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी
* 28 से 29 नवम्बर तक बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
* 29 से 30 नवम्बर तक रायगढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
*गंतव्य से पहले समाप्त/प्रारम्भ होने वाली गाड़ी :-*
* 27 से 30 नवम्बर तक गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी।
* 27 से 30 नवम्बर तक गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा झारसुगुड़ा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी ।

