त्विषा शर्मा सुसाइड मामला मध्यप्रदेश सरकार ने जांच सीबीआई को सौंपी
1 min read
Share this
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने राजधानी में हुई त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच सीबीआई से कराने केन्द्र सरकार से कराने की गुजारिश की है और इसके लिए सहमति पत्र भी सीबीआई को भेज दिया है।सरकार के इस कदम से निष्पक्ष जांच की उम्मीद बढ़ गई है और त्विषा शर्मा के परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद मजबूत हो गई है।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले भोपाल निवासी त्विषा शर्मा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली यह पूरा मामला पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह के पुत्र समर्थ से जुड़ा हुआ है जो त्विषा शर्मा का पति है । समर्थ पर मृतका पत्नी त्विषा को प्रताड़ित करने का आरोप हैं और अपराध दर्ज होने के दिन से वह फरार चल रहा है। मध्यप्रदेश पुलिस ने समर्थ पर 10 हजार रूपए ईनाम घोषित किया हुआ है जिसकी ईनाम राशि अब 30 कर दी है।
31 वर्षीय त्विषा शर्मा की दिसंबर, 2025 में भोपाल निवासी समर्थ सिंह से शादी हुई थी। दोनों का रिश्ता वैवाहिक वेबसाइट के माध्यम से तय हुआ था। विवाह दिल्ली में संपन्न हुआ और इसके बाद त्विषा अपने पति के साथ भोपाल में रहने लगी। कुछ दिन पहले वह अपने घर में फंदे से लटकी मिली थी। उस समय वह गर्भवती भी थी। त्विषा के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की, उसे मारकर लटकाया गया है। वहीं दूसरी ओर समर्थ व उसकी मां गिरिबाला सिंह का आरोप है कि त्विषा नशीले पदार्थों सेवन की आदी थी और आये दिन नशा करती थीं,जिससे उसका मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ था। मानसिक स्थिति और कथित नशे की लत उसके आत्महत्या का कारण बना।
