बस ने आटो रिक्शा को मारी ठोकर 6 की मौत 4 घायल

1 min read
Share this

भुवनेश्वर(ओडिशा )। शुक्रवार को 11 बजे गंजाम जिले के पुरुषोत्तमपुर क्षेत्र के लाडकापल्ली चौक के पास बस-आटो रिक्शा दुर्घटना में आटो में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य लोग घायल हो गये। दुर्घटना के बाद बस चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दस्तावेज तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा और घायलों को तुरंत कोडाला मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया  जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक को पकड़ने के लिए बड़े स्तर पर तलाश अभियान चला रखा है।

दुर्घटना के बारे में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस पुरुषोत्तमपुर से बेरहामपुर की ओर जा रही थी, और आटो   वाहन ‘मां सिंघासिनी’ मंदिर की ओर जा रहा था।पुरुषोत्तमपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत लाडकापल्ली चौराहे के पास बस ने आटो को अपनी चपेट में ले लिया और काफी दूर तक खींचते ले गया। उस समय वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के चिल्लाने पर बस चालक बस को छोड़कर भाग गया।

पुलिस ने बताया कि 3  लोगों ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया  और तीन अन्य लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सभी मृतक ऑटो-रिक्शा में सवार थे। चार घायलों का शुरू में कोडाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया गया और बाद में उन्हें बेरहामपुर के MKCG मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भेज दिया गया।”