आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश,दिल्ली-पंजाब से 11 जासूस व आतंकीदिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के शिकंजे में
1 min read
Share this
नई दिल्ली। सोलर सीसीटीवी कैमरे लगाकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ को लाइव फुटेज भेजने के आरोप में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने शुक्रवार को दिल्ली और पंजाब से 11 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें जासूस और आतंकवादी दोनों शामिल हैं। गिरफ्तार किये आरोपी संवेदनशील स्थानों पर सोलर सीसीटीवी कैमरे लगाकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ को लाइव फुटेज भेजते थे।
एजेंसी से मिली खबरों के अनुसार दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम और अमृतसर ग्रामीण पुलिस, गुरदासपुर पुलिस और अमृतसर की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने मिलकर यह ऑपरेशन चलाया और 11 जासूसों व आतंकियों को गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि यह गिरोह आईएसआई और प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़े मॉड्यूल से जुड़ा है। सेना और अर्धसैनिक बलों के ठिकानों की जानकारी जुटाने, फोटो-वीडियो बनाने और वहां सोलर सीसीटीवी कैमरे लगाने का महत्वपूर्ण टास्क का भार गिरफ्तार आरोपियों को सौंपा गया था।जिससे कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। मॉड्यूल को विदेश में बैठा एक हैंडलर चला रहा था, जिससे यह चिंता बढ़ गई है।
उल्लेखनीय है कि पिछले माह की 14 तारीख को एनसीआर में पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा जासूसी कराए जाने का मामला पहली बार 14 मार्च को सामने आया था। तब गाजियाबाद के कौशांबी से छह लोगों की गिरफ्तार किया गया। इनसे पूछताछ में हरियाणा के सोनीपत में रेलवे ट्रैक और दिल्ली कैंट में कैमरा लगाकर सेना के मूवमेंट सहित अन्य गतिविधियों की जासूसी की बात सामने आई थी। इसके बाद जासूसी कांड में 15 लोगों को पकड़ा गया।
इन्हीं से पूछताछ के बाद अब इस मॉड्यूल का राजफाश हुआ है। इस मॉड्यूल के तीन प्रमुख पहलू सामने आए हैं। पहला, संवेदनशील इलाकों में सोलर पावर से चलने वाले सीसीटीवी कैमरों के जरिये जासूसी। दूसरा, सीमा पार से हथियारों की तस्करी।तीसरा कई जगहों पर ग्रेनेड हमले की साजिश रचना। आरोपितों की निशानदेही पर देश में अलग-अलग स्थानों पर लगाए नौ सोलर पावर सीसीटीवी कैमरे बरामद किए गए हैं।
