महाराष्ट्र मंडल में रविवार को चैत्र गौर हल्दी कुंकू, मराठी भजनों की होगी स्पर्धा

1 min read
Share this

*संत ज्ञानेश्‍वर सभागृह में भजनों की प्रस्तुतियों के लिए सभी 17 केंद्रों में जारी है तैयारियां*

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में रविवार, 12 अप्रैल को शाम चार बजे से चैत्र गौर हल्दी कुंकू का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सभी केंद्रों के बीच मराठी भजनों की स्पर्धा आकर्षण का केंद्र होगी।
महिला प्रमुख विशाखा मदन तोपखानेवाले ने बताया कि मंडल के 17 महिला केंद्रों में से न्यू राजेंद्र नगर- कमल विहार, टाटीबंध, कोटा और सरोना केंद्र की संयोजिका और सह संयोजिकाओं द्वारा इस वर्ष हल्दी कुंकू का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम शाम चार बजे से प्रारंभ होगा। भजन प्रतियोगिता में सभी केंद्रों की ओर से एक- एक भजन प्रस्तुत किए जाएंगे।
विशाखा के अनुसार भजन स्पर्धा के लिए कुछ नियम पहले से तय कर दिए गए हैं। उनमें प्रत्येक महिला केंद्र से एक मराठी भजन की ही प्रस्तुति‍ होगी। भजन देवी को समर्पित होना अनिवार्य है। सभी टीमों को भजन प्रस्तुति के लिए औसतन पांच- पांच मि‍नट का समय दिया जाएगा। भजन के साथ तबला और हारमोनियम की व्यवस्था केंद्रों को स्‍वयं ही करनी होगी। किसी भी विवाद की स्थिति में जजों का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा। बताते चलें कि भजन स्‍पर्धा को लेकर आमतौर पर महिलाओं में भारी उत्‍साह रहता है और हर केंद्र की महिलाएं इसके लिए विशेष कलर का ड्रेस कोड नि‍र्धारित कर सबसे अलग दिखने की अघोषित स्पर्धा में शामिल हो जाती हैं।