April 29, 2026

भेड़-बकरी चराते वक्त गिरा आकाशीय बिजली, अधेड़ की मौत

1 min read
Share this

कवर्धा। जिले में तेज गरज-चमक और बेमौसम बारिश के बीच पिपरिया थाना क्षेत्र के मिरमिटी गांव के रहने वाले नेन सिंह धुर्वे भेड़-बकरी चराने के लिए गए थे कि उनके ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि धुर्वे मध्यप्रदेश के हर्राटोल थाना मोतीनाला का निवासी था और गुजरात से आए भेड़ व्यापारियों के साथ मजदूरी का काम करता था।
बताया जा रहा है कि नेन सिंह अपने साथियों के साथ रोज की तरह भेड़-बकरियां चराने गया था। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश के साथ बिजली कड़कने लगी। बारिश से बचने के लिए वह पास के एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया, जहां आकाशीय बिजली गिरी। तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली सीधे पेड़ पर गिरी, जिसकी चपेट में आने से नेन सिंह गंभीर रूप से झुलस गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।