कुंएं में कार गिरने से एक ही परिवार के 9 सदस्यों की मौत

1 min read
Share this

नासिक। शुक्रवार की देर रात शाला में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर वापस लौट रहे एक ही परिवार के सदस्यों की कार कुएं में गिर जाने से उसमें सवार सभी 9 सदस्यों की डूबने से मौत हो गई मृतकों में 6 बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया।फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी ही। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

प्राप्त समाचारों के अनुसार यह हादसा  शुक्रवार की रात 11.30  नासिक के दिंडोरी तालुका गांव का है जहां एक कार कुएं में गिर गई। कार में सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक एक ही  दरगोडे परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी ही। पुलिस  की प्रारंभिक जांच में जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार दरगुडे परिवार दिंडोरीके शिवाजीनगर के राजे बैंक्वेट हॉल में वडजे क्लासेस की ओर आयोजित वार्षिक समारोह कार्यक्रम में शामिल होने इंदौरे गांव से सुनील दत्तात्रेय दरगोड़े अपने परिवार के बच्चों को लेकर आए थे।

कार्यक्रम में शामिल होकर यह परिवार घर लौट रहा था। इसी दौरान कार चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया और कार सीधे कुएं में जा गिरी। इस भीषण हादसे में कार में सवार सभी लोगों की मौत हो गई मृतकों  में छह बच्चे शामिल हैं, जिनमें एक सात साल की बच्ची भी बताई जा रही है। इसके अलावा सुनील दरगुडे, उनकी पत्नी और उनकी बेटी की भी इस हादसे में मौत हो गई। इस हादसे की सूचना जैसे ही इंदौर, तालुका डिंडोरी पहुंची पूरे गांव में मातम छा गया और सभी ग्राम निवासी दरगुडे के निवास पर एकत्र होने लगे।