फाफाडीह अग्निकांड: कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आधी रात पहुंचे घटनास्थल लिया जायजा, राहत एवं नियंत्रण के दिए निर्देश

1 min read
Share this

रायपुर।  राजधानी रायपुर के फाफाडीह क्षेत्र गली नंबर 4 इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में लगी आग की घटना के बाद कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रात 12:00 घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया उल्लेखनीय है कि आग लगने के पश्चात फायर ब्रिगेड एवं जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने एवं राहत कार्य में जुट गई थी और  आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को आग पर शीघ्र नियंत्रण एवं राहत कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की जनहानि को रोकने हेतु सतर्कता बरतने के लिए कहा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन एवं एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।