May 12, 2026

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा ‘अर्थ आवर’ के अवसर पर ऊर्जा संरक्षण का सराहनीय संदेश

1 min read
Share this

रायपुर/बिलासपुर। वैश्विक स्तर पर मनाए जाने वाले अर्थ आवर के अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए आज  28 मार्च को रात्रि में बिलासपुर में प्रतीकात्मक रूप से रेलवे परिसरों की लाइटें बंद रखी गईं।

इस दौरान स्टेशन, कार्यालय एवं आवासीय कॉलोनी परिसरों में स्वैच्छिक रूप से लाइट्स बंद कर ऊर्जा बचत का संदेश दिया गया। हालांकि, यात्री सुरक्षा एवं आवश्यक सेवाओं को ध्यान में रखते हुए हॉस्पिटल, कंट्रोल ऑफिस, सिग्नलिंग एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं में विद्युत आपूर्ति यथावत रखी गई।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों रेल मंडलों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस पहल में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जागरूकता और जिम्मेदारी का परिचय दिया। इस सामूहिक प्रयास के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि छोटी-छोटी पहल से भी बड़े स्तर पर ऊर्जा संरक्षण संभव है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे आमजन से भी अपील करता है कि वे ऊर्जा की बचत एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु ऐसे अभियानों में सक्रिय सहभागिता निभाएं तथा सतत विकास की दिशा में अपना योगदान दें।