May 25, 2026

पायलट की सूझबूझ से बड़ी विमान दुर्घटना टली

1 min read
Share this

नई दिल्ली। पायलट की सूझबूझ के चलते शनिवार को एक बड़ी विमान दुर्घटना टल गई और पायलट ने विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई 161 यात्रियों की जान बचाई विमान ने विशाखापत्तनम से नई दिल्ली के लिये उड़ान भरी थी। नागरिक उड्डयन विभाग फौरन इस बात की जांच में जुट गया कि हवा में इंजन के अचानक बंद होने का मुख्य कारण क्या था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार  शनिवार को  इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 579 ने सुबह 8:39 बजे विशाखापत्तनम (विजाग) से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। यात्रा के दौरान जब विमान बीच रास्ते में था, तभी पायलट को इंजन में तकनीकी खराबी और उसके ठप होने का संकेत मिला। पायलट ने तुरंत इमरजेंसी प्रोटोकॉल सक्रिय किए और एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचित किया।इमरजेंसी की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट का फायर विभाग और बचाव दल पूरी तरह अलर्ट हो गया। इसके बाद सुबह 10:39 बजे एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित की गई। जिसके बाद दमकल की गाड़ियां और मेडिकल टीमें तैनात कर दी गईं।

रनवे 28 को विशेष रूप से हाई अलर्ट पर रखा गया था ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। जानकारी के अनुसार विमान में क्रू सदस्यों सहित कुल 161 लोग सवार थे। फ्लाइट डेटा के अनुसार, विमान सुबह 10:59 बजे सुरक्षित रूप से रनवे पर उतरा। सभी यात्रियों ने सुरक्षित लैंडिंग के बाद राहत की सांस ली।