मोबाईल गेम खेलने से मना करने पर तीन सगी बहनों ने 9 वीं मंजिल से लगाई छलांग
1 min read
Share this
गाजियाबाद(उत्तर प्रदेश)। मंगलवार की सुबह गाजियाबाद जिले से दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई जब तीन सगी बहनों ने घर की नौंवी मंजिल से कूदकर अपनी ईह लीला समाप्त कर ली। बहनों ने यह खौफनाक कदम माता-पिता के द्वारा मोबाईल पर गेम खेलने से मना करने पर उठाया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों बहनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा।मामले को पंजीबद्ध करते हुए तीनों मोबाईल को अपने ताबे में लेते हुए जांच शुरु कर दी।
प्राप्त समाचारों के अनुसार गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद में टीला मोड़ क्षेत्र की भारत सिटी सोसायटी में तीन नाबालिग सगी बहनों ने एक साथ अपनी-अपनी जिंदगी खत्म कर ली। इस सामूहिक आत्महत्या की वजह गेम की लत बताई जा रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार तीनों नाबालिग बहनों को कोरियाई गेम खेलने की लत लगी थी, परिजन तीनों को गेम खेलने से मना करते थे। गेम खेलने से मना करने पर तीनों बहनें अपने परिजनों से नाराज थी और इसी के चलते उन्होंने ये खौफनाक आत्मघाति कदम उठाया। तीनों बहनों ने एक साथ बीती रात नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।
तीनों नाबालिग बहनों के कोरियन लवर गेमिंग एप खेलने की बात सामने आई है। ये टास्क बेस्ड गेम एप हैं। पुलिस ने तीनों के मोबाइल कब्जे में ले लिए हैं, मोबाइल की जांच के बाद ही सही बात सामने आएगी। पुलिस ने उनके घर से हाथ से लिखे कुछ पेपर भी मिले हैं। हालांकि, पुलिस अभी पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
