8 व 15 फरवरी को नौतनवा रीशेड्यूल, 24 अप्रैल तक हावड़ा- छत्रपति शिवाजी एक्सप्रेस दादर तक

1 min read
Share this

रायपुर । दक्षिण पूर्व मध्य रेलखंड से चलने व निकलने वाली दो यात्री एक्सप्रेस ट्रेन विकास कार्यों के चलते प्रभावित रहेंगी।

उत्तर पूर्व रेलवे के नूनखार -देवरिया सदर रेलवे स्टेशनों के मध्य गर्डर लॉन्चिंग के कारण  8 फरवरी एवं 15 फरवरी  को गाड़ी संख्या 18202 नौतनवा दुर्ग एक्सप्रेस नौतनवा स्टेशन से 150 मिनट रीशेड्यूल की जाएगी । इसी तरह सीएसएमटी स्टेशन के पुनर्विकास के दौरान प्लेटफॉर्म 16 और 17 बंद रहने के कारण 12810 हावड़ा- छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) एक्सप्रेस 24 अप्रैल तक दादर स्टेशन में समाप्त होगी।