November 28, 2026

मंडल रेल प्रबंधक ने पी.पी. यार्ड, भिलाई में कंप्यूटरीकृत सिंगल वैगन टेस्ट रिग एवं कंप्यूटरीकृत रेक टेस्ट रिग का शुभारंभ किया

1 min read
Share this

*रायपुर रेल मंडल माल गाड़ियों में महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील कार्यों एयर ब्रेक परीक्षण कंप्यूटरीकृत रेक टेस्ट रिग से*

*ब्रेक परीक्षण का परिणाम उच्च सटीकता एवं परिशुद्धता पूर्ण होगा*

रायपुर । मंडल रेल प्रबंधक रायपुर ने आर.ओ.एच. डिपो, पी.पी. यार्ड के विभिन्न अनुभागों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पी.पी. यार्ड, भिलाई में कंप्यूटरीकृत सिंगल वैगन टेस्ट रिग (CSWTR) एवं कंप्यूटरीकृत रेक टेस्ट रिग (CRTR) के माध्यम से किए जाने वाले एयर ब्रेक परीक्षण कार्य का अवलोकन एवं शुभारंभ किया गया। आर.ओ.एच. एवं यार्ड परीक्षण अनुसूची के दौरान एयर ब्रेक परीक्षण कार्य सबसे महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील कार्यों में से एक है। यह प्रणाली परंपरागत पद्धति की तुलना में पूर्णतः स्वचालित है, जिससे दोषों की आसान एवं त्वरित पहचान संभव होती है। इसके परिणामस्वरूप बहुमूल्य समय की बचत होती है तथा डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध होते हैं, जिन्हें किसी भी समय देखा जा सकता है।इसके अतिरिक्त, परीक्षणों के बीच तैयारी समय नगण्य होता है, उच्च सटीकता एवं परिशुद्धता प्राप्त होती है तथा मानव त्रुटि का पूर्णतः उन्मूलन सुनिश्चित होता है।

This will close in 0 seconds