उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राजनांदगांव के हॉकी खिलाड़ियों को दी बड़ी सौगात, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में लगेगा नया एस्ट्रोटर्फ
1 min read
Share this
*उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने प्रदान की 6 करोड़ 4.72 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति*
*उप मुख्यमंत्री अरुण साव खिलाड़ियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने संवेदनशील, घोषणा के चार दिन बाद ही मिली स्वीकृति*
*राजनांदगांव में आयोजित अस्मिता हॉकी लीग में शामिल हुए थे डिप्टी सीएम अरुण साव*
रायपुर। उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री श्री अरुण साव के प्रयास से राजनांदगांव के हॉकी खिलाड़ियों को बड़ी सौगात मिली है। उन्होंने राजनांदगांव के अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ रिप्लेसमेंट और भवन एवं सड़क निर्माण संबंधी कार्यों के लिए 6 करोड़ 4.72 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।
गौरतलब है कि, श्री साव रविवार (7 दिसंबर) को राजनांदगांव में आयोजित अस्मिता हॉकी लीग के समापन समारोह में सम्मिलित हुए थे। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों और कोच से हॉकी स्टेडियम में उपलब्ध सुविधाओं को लेकर चर्चा की थी। इसके बाद श्री साव ने एस्ट्रोटर्फ सहित अन्य विकास कार्यों कराने की घोषणा की थी।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने घोषणा के चार दिन बाद ही 6 करोड़ 4.72 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह खेल मंत्री श्री साव की खिलाड़ियों के प्रति संवेदनशीलता को बताता है।
एस्ट्रोटर्फ रिप्लेसमेंट से राजनांदगांव के खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं मिलेंगी। इससे हमारे युवा खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए और अधिक सक्षम होंगे। बता दें कि राजनांदगांव हॉकी की नर्सरी के रूप में जाना जाता है, और नई सुविधाएं शहर को उसका खोया हुआ गौरव फिर से दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
