November 26, 2026

स्वच्छता ही सेवा 2025 “स्वच्छोत्सव” अभियान के तहत वेस्ट मटेरियल से बनी कलाकृतियों की प्रदर्शनी एवं बिक्री

1 min read
Share this

बिलासपुर । भारतीय रेलवे द्वारा इस वर्ष 17 सितम्बर से 1 अक्टूबर  तक स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ‘स्वच्छता ही सेवा’ 2025 अभियान को “स्वच्छोत्सव” के रूप में पूरे देशभर में भव्य रूप से मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत 02 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि 22 सितम्बर 2025 को “Waste to Art” के तहत बीसीएन डिपो परिसर में उपलब्ध कबाड़ सामग्री का उपयोग कर मंडल के कर्मचारियों ने अपनी सृजनशीलता अनुपयोगी वस्तुओं का भी सही उपयोग कर उन्हें उपयोगी और कलात्मक रूप दिया था | रेलवे विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी अपनी कल्पनाशक्ति और रचनात्मक कौशल का परिचय देते हुए वेस्ट मटेरियल से सजावटी वस्तुएँ, आकर्षक मॉडल, उपयोगी घरेलू सामान एवं कलात्मक डिज़ाइन तैयार किए थे ।
“स्वच्छता ही सेवा 2025” अभियान के अंतर्गत आज स्वच्छोत्सव कार्यक्रम के तहत बिलासपुर स्टेशन परिसर में स्टॉल लगाकर वेस्ट मटेरियल से बनी कलाकृतियों की प्रदर्शनी एवं बिक्री की गई | इसमें रेलवे स्कूल क्रमांक 01 व 02 के बच्चों एवं बीसीएन डिपो के कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई ।


प्रदर्शनी में यात्रियों एवं आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रस्तुत कलाकृतियों की सराहना करते हुए उन्हें खरीदा भी। इस क्रियाशील पहल से प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ा तथा “स्वच्छ भारत” के संकल्प को और अधिक गति मिली।
रेलवे प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार की पहल से स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण जागरूकता और नवाचार की संस्कृति को भी समाज में बढ़ावा मिलेगा।
स्वच्छता ही सेवा अभियान के आठवें दिन कल दिनांक 24 सितम्बर 2025 को स्वच्छता से संबंधित डोर टू डोर कार्यक्रम आयोजित कर स्वच्छता के महत्व को बताते हुये स्टेशन परिसर और कालोनियों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा |

This will close in 0 seconds