November 26, 2026

दपूमरे मुख्यालय मेंराष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर हिंदी कार्यशाला आयोजित

1 min read
Share this

बिलासपुर । राजभाषा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत  23 सितंबर, को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, मुख्यालय, बिलासपुर के कर्मचारियों के लिए निर्माण संगठन कार्यालय, द.पू.म.रेलवे, बिलासपुर स्थित सभाकक्ष में 15.30 बजे से राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती तथा हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राजेश कुमार तिवारी, वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी एवं वरिष्ठ सामग्री प्रबंधक-।, श्री राकेश कुमार दिव्य, उप मुख्य इंजीनियर तथा श्री ए.सुधाकर, उप मुख्य इंजीनियर, निर्माण कार्यालय, द.पू.म.रेलवे, बिलासपुर उपस्थित रहे ।

राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत, वीर रस की कालजयी रचनाएं लिखने वाले राष्ट्रकवि श्री रामधारी सिंह दिनकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में उनके चित्र पर विशिष्ट अतिथियों एवं कर्मचारियों द्वारा माल्यार्पण कर कार्यक्रम का आंरभ किया गया । इस अवसर पर श्री रामधारी सिंह दिनकर के जीवनवृत्त पर प्रकाश ड़ालते हुए उनके महाकाव्य रश्मिरथी के अंश “सच है विपत्ति जब आती है” तथा कविता “कोई अर्थ नहीं” का कर्मचारियों द्वारा पाठ किया गया ।

इसके पश्चात आयोजित हिंदी कार्यशाला में राजभाषा हिंदी की नीति, संवैधानिक प्रावधान, नियमों तथा पुरस्कार योजनाओं संबंधी जानकारी प्रदान की गई । इस कार्यशाला में रेलवे जोनल कार्यालय, बिलासपुर के कुल 18 कार्मिकों ने भाग लिया ।

 

This will close in 0 seconds