November 24, 2026

धम्म देशना व सम्मान समारोह 28 को

1 min read
Share this

रायपुर। भारतीय बौद्ध महासभा जिला रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा 28 सितंबर, रविवार को बुध्द विहार देवेंद्र नगर में पूज्य भंते बुद्धपाल (बालाघाट मध्यप्रदेश) की धम्म देशना एवं धम्म प्रचारक जीतु सी,एन, बौद्ध (वारासिवनी बालाघाट) का उदबोधन और भारतीय बौद्ध महासभा छत्तीसगढ़ प्रदेश के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
जिला अध्यक्ष प्रकाश रामटेके ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि संध्या 5 बजे माल्यार्पण वंदना एवं “पूज्य भंते बुध्दपाल” और धम्म प्रचारक जीतु सी,एन, बौद्ध का स्वागत, संध्या 5:30 बजे से धम्म प्रचारक जीतु सी,एन, बौद्ध का उदबोधन, संध्या 6 बजे से पुज्य भंते द्वारा ज्ञान वर्धक धम्म देशना एवं रात्रि 8:30 से नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया जाएगा।

This will close in 0 seconds