November 23, 2026

जनसंपर्क विभाग की सहायक संचालक रीनू ठाकुर का निधन

1 min read
Share this

00 मुख्यमंत्री ने किया गहरी संवेदना व्यक्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग की सहायक संचालक श्रीमती रीनू ठाकुर का आज सुबह निधन हो गया। श्रीमती रीनू पत्रकार सूरज मिश्रा की पत्नी थी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जनसंपर्क विभाग की सहायक संचालक श्रीमती रीनू ठाकुर के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्रीमती रीनू ठाकुर अपनी कर्त्तव्यपरायणता, सरल एवं सौम्य व्यक्तित्व तथा मधुर व्यवहार के कारण विभागीय परिवार में विशिष्ट स्थान रखने वाली अधिकारी रहीं। उन्होंने विभागीय दायित्वों का निर्वहन सदैव पूर्ण समर्पण और निष्ठा के साथ किया और अपने कार्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता अनुकरणीय रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करते हुए शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की शक्ति दे। वे कर्तव्यनिष्ठ और सौम्य स्वभाव की अधिकारी थीं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिवार को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।

This will close in 0 seconds