November 23, 2026

करोड़ों के फर्जी टेंडर घोटाले में डिप्टी कमिश्नर आनंद निलंबित

1 min read
Share this

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में करोड़ों रुपये के फर्जी टेंडर घोटाले में दंतेवाड़ा जेल में डिप्टी कमिश्नर आनंद सिंह को निलंबित कर दिया है। इस अवधि में उनका कार्यकाल आयुक्त आदिम जाति विभाग रायपुर रखा गया है। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
दंतेवाड़ा आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त राजू कुमार नाग ने दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली थाने में सेवानिवृत सहायक आयुक्त केएस मसराम और सहायक आयुक्त रहे डॉ आनंज जी सिंह व क्लर्क संजय कोड़ोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुये केएस मसराम और डॉ आनंद सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस पूरे मामले में विभाग ने कड़ा एक्शन लेते हुये आनंद सिंह को निलंबित कर दिया है। इसी मामले में बाबू फरार है, जिसकी तलाश दंतेवाड़ा पुलिस लगातार कर रही है।

This will close in 0 seconds