November 27, 2026

18 से शुरु होगा अग्रसेन जयंती का मुख्य समारोह, 22 को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

1 min read
Share this

रायपुर। अग्रसेन जयंती महोत्सव वैसे तो 7 से 14 सितंबर तक 19 मोहल्ला समितियों को द्वारा मनाया जा चुका है लेकिन मुख्य समारोह 18 सितंबर से शुरु होगा और 22 सितंबर अग्रसेन जयंती के दिन छेेरीखेड़ी स्थित अग्रसेन धाम में संपन्न होगा। 22 सितंबर की सुबह 10 बजे एमजी रोड स्थित अग्रसेन भवन से निकलेगी जो गोदावरी परिसर समता कॉलोनी में संपन्न होगी। अग्रसेन जयंती मुख्य समारोह का उद्घाटन 18 सितंबर को रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, केबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल करेंगे। जबकि 22 सितंबर को होने वाले समापन समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे तथा रात में बालीवुड कलाकार मधुर शर्मा की प्रस्तुति होगी।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए अग्रवाल सभा अध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल, महामंत्री मनमोहन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, प्रचार प्रसार प्रभारी योगेश अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, प्रमोद जैन, संगठन मंत्री योगी अग्रवाल, जयंती प्रभारी आनंद गोयल, शोभा यात्रा प्रभारी कैलाश अग्रवाल ने बताया कि बताया कि 18 सितंबर को चावल की टोकरी, छोटे मियां बड़े मियां, भारतीय भेषभूषा (फैशन शो), तत्वा बैंड की प्रस्तुति होगी। 19 सितंबर को देवलोक की लीला, रामा पेंटिंग, मिनिएचर गार्डन, किड्स कलाकार (डॉस). मैं तेरी परछाई प्रतियोगिता होगी साथ ही श्याम बाबा का भजन रात्रि 8.30 बजे शुरु होगा, 20 सितंबर को महिला सम्मेलन होगा जिसकी मुख्य अतिथि पंडरिया विधायक भावना बोहरा, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज पांडे एवं सरिता बृजमोहन अग्रवाल होंगी। इसी दिन योग प्रतियोगिता, टेक मेला (विज्ञान की दुनिया), मायथोलॉजिकल मैराथन प्रतियोगिता होगी। 21 सितंबर को गो रायपुर गो, अग्रसेन कार्निवल, नन्हे सितारे, जयती रील मेकर तथा जनसमुदाय के लिए अग्र स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सुबह दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक किया गया है जिसमें अग्रवाल समाज के 35 डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे तथा बुजुर्गों के लिए बुजुर्ग की चौपाल का आयोजित किया गया है। 22 सितंबर को अग्रसेन जयंती के अवसर पर सुबह 10.30 बजे अग्रसेन भगवान की पूजा के साथ अग्रसेन भवन से एमजी रोड से भव्य शोभायात्रा निकलेगी जो जवाहर नगर, रामसागर पारा, राठौर चौक, तेलघानी नाका, भैंसथान, अग्रसेन चौक होते हुए गोदावरी परिसर, समता कॉलोनी में संपन्न होगी। शोभा यात्रा में छत्तीसगढ़ की रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य झांकी भी निकाली जाएगी । जयंती प्रतियोगिता में विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किए जाएंगे और प्रतिभावान बच्चों, 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ अग्रबुधओं का सम्मान भी किया जाएगा।

This will close in 0 seconds