April 29, 2026

एसईसीएल बिलासपुर कार्यालय एवं साइंस कॉलेज में किया गया रेलवन ऐप का व्यापक प्रचार

1 min read
Share this

*“रेलवन ऐप” रेल यात्रा का डिजिटल साथी*

*सभी रेल सेवाएँ अब एक ही मंच पर उपलब्ध *

बिलासपुर ।रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “रेलवन (RailOne)” मोबाइल एप्लीकेशन की शुरुआत की है। यह अत्याधुनिक ऐप उपयोगकर्ताओं को सरल और पारदर्शी सेवाएँ उपलब्ध कराता है तथा सभी आवश्यक सुविधाओं को एक ही मंच पर जोड़ते हुए यात्रियों के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन प्रदान करता है। यह ऐप एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म्स पर निःशुल्क डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक श्री अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन में यात्रियों को ऐप की उपयोगिता से जोड़ने के लिए मंडल वाणिज्य विभाग द्वारा निरंतर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।


इसी क्रम में आज एसईसीएल बिलासपुर कार्यालय एवं साइंस कॉलेज में इस ऐप का व्यापक प्रचार किया गया। वाणिज्य विभाग की टीम ने अधिकारियों, कर्मचारियों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों को ऐप के फीचर्स से अवगत कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने अपने मोबाइल पर ऐप को डाउनलोड कर इसका उपयोग शुरू करने की सहमति जताई।


*”रेलवन ऐप” की प्रमुख सुविधाएं –*
*टिकट बुकिंग की सुविधा –* जनरल, रिजर्वेशन एवं प्लेटफॉर्म टिकट आसानी से बुक करें।
*लाईव ट्रेन स्टेटस –* यात्रियों को किसी ट्रेन की वर्तमान स्थिति, देरी व आगमन/प्रस्थान समय की जानकारी रीयल टाइम मिलती है ।
*फूड ऑर्डरिंग सिस्टम –* यात्रा के दौरान मनपसंद भोजन ऑनलाइन ऑर्डर कर सीट पर प्राप्त होते हैं ।
*ट्रेन अलर्ट और नोटिफिकेशन –* ट्रेन रद्द होने, प्लेटफॉर्म परिवर्तन अथवा विलंब की स्थिति में तत्काल सूचना मिलती है
*यात्रियों को मिलने वाली प्रमुख लाभ:*
✅ कतारों से बचकर समय बचाएं
✅ पारदर्शी और उत्तरदायी सेवा
✅ स्टेशनों में उपलब्ध सुविधाओं की बुकिंग
✅ डिजिटल इंडिया पहल को समर्थन
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह ने बताया – “रेलवन ऐप यात्रियों को रेलवे से जुड़ी सभी सेवाएँ एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराता है। यह रेल यात्रा को और अधिक सुगम, पारदर्शी और सुरक्षित बनाता है। यात्रियों से आग्रह है कि वे Google Play Store या Apple App Store से ‘RailOne’ ऐप डाउनलोड कर इसका अधिकतम लाभ उठाएँ और डिजिटल इंडिया पहल को सफल बनाने में योगदान दें।”