April 23, 2026

सरयूपारीण महिला ब्राह्मण सभा ने तीज महोत्सव में बेटी पढ़ाओ का लिया संकल्प

1 min read
Share this

रायपुर। सरयूपारीण ब्राह्मण सभा रायपुर की महिला ईकाई के द्वारा समाज के तुलसी भवन में तीज उत्सव मनाते हुए समाज की बेटियों को उच्च शिक्षा तक शिक्षित करने का संकल्प लिया गया। सरयूपारीण महिला ब्राह्मण सभा के द्वारा प्रतिवर्षानुसार तीज महोत्सव का आयोजन जाता है जिसमें सभी महिला रानी गुलाबी कलर की साड़ी पहन एकरूपता लिए उपस्थित थीं।
इस दौरान तुलसीदास जी की पूजा अर्चना कर गायन, खेलकूद, नृत्य, फुग्गा फोड़ आदि से मनोरंजन कर स्वल्पाहार के साथ एक दूसरे को बधाई शुभकामनाएं दे दीर्घायु होने की कामना की गई। श्रीमती अपर्णा तिवारी शशि मिश्रा आदि ने बताया कि बेटियों को उच्च शिक्षा तक शिक्षित करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष सरयूपरिण ब्राह्मण सभा डॉ सुरेश शुक्ला ने सभी बहनों के सुखमय जीवन की कामना भगवान शिव व माता पार्वती से करते हुवे बड़ी उपस्थिति पर बधाई दे हमेशा सहयोग करने की बात कही। राजेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष ने ओनलाइन सदस्य बनाने का आव्हान किया।आभार प्रदर्शन श्रीमती सीमा पांडे ने किया।
इस कार्यक्रम में अपर्णा तिवारी , बृजेश त्रिपाठी ,कुसुम त्रिपाठी, सीमा पांडे, सुसुम शुक्ला, मीनाक्षी तिवारी, मनोज्ञा त्रिपाठी, स्नेह लता पाठक, पदमा ओझा, मीरा दुबे, किरण तिवारी, आभा द्विवेदी, कुसुम त्रिपाठी, लक्ष्मी पांडे, सुमित्रा मिश्रा, शशि मिश्रा, वंदना मिश्रा, ममता तिवारी,सविता पांडे, संगीता मिश्रा, अरुणा मिशा रंजना मिश्रा, कृष्णा पाठक,राम बुटाई त्रिपाठी, महिमा मिश्रा,सीमा मिश्रा, ममता दीदी वन्दना मिश्रा,सविता शुक्ला, संगीता तिवारी, अंजना मिश्रा,रेखा पाण्डे,खुशबू भारद्वाज, यशिका भरद्वाज,पिंकी तिवारी, पुष्पा मिश्रा, स्मृति तिवारी, सुमित्रा दीदी आदि उपस्थित थीं।