महिला विश्व कप क्रिकेट की ईनामी राशि में 4 गुना वृद्धी
1 min read
Share this
नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में इस माह की 30 तारीख से प्रारंभ होने वाले महिला विश्व कप क्रिकेट की ईनाम राशि में आईसीसी ने 4 गुना बढ़ाये जाने का एलान किया। आईसीसी की इस घोषणा के बाद भारत में दो साल पहले हुए आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप को पीछे छोड़ दिया है।
महिला विश्व कप क्रिकेट के मुकाबले भारत के चार और श्रीलंका के एक शहर में खेले जायेंगे।है। पाकिस्तान की टीम भारत नहीं आएगी, इसलिए वह अपने मैच श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में खेलेगी। टूर्नामेंट का फायनल मैच 2 नवंबर को खेला जाएगा।
12 साल में पहली बार होने जा रहा है, जब महिला विश्व कप कप की क्रिकेट की मेजबानी भारत करेगा। इस बीच आईसीसी ने महिला वर्ल्ड कप 2025 की प्राइज मनी का एलान किया है, जिसमें पिछली बार की तुलना में 4 गुना बढ़ोत्तरी की गई है।
आईसीसी ने महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के लिए प्राइज मनी ( का एलान किया। पूरे टूर्नामेंट के लिए कुल प्राइज मनी $13.88 मिलियन डॉलर (यानी 122 करोड़ रुपये लगभग) हैं, जो कि 2022 के पिछले संस्करण से तकरीबन 297 प्रतिशत ज्यादा है।
कुल पुरस्कार राशि ने भारत में दो साल पहले हुए आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप को पीछे छोड़ दिया है, जिसकी कुल पुरस्कार राशि 10 मिलियन डॉलर थी। ये आईसीसी की एक स्ट्रैटेजी है, जो महिला क्रिकेट के ग्रौथ के लिए हैं।महिला विश्व कप की विजेता टीम की राशि में 239% की वृद्धि की गई है और विजेता बनने वाली टीम को अब $4.48 मिलियन (लगभग 39.5 करोड़) मिलेंगे। वहीं उपविजेता रहने वाली टीम को $2.24 मिलियन (लगभग 19.77 करोड़ ) मिलेंगे।
