April 24, 2026

जगरगुंडा में पहली बार मनाया जायेगा विश्व आदिवासी दिवस, 22 पंचायत के प्रतिनिधि व ग्रामीण होंगे शामिल

1 min read
Share this

सुकमा। जिले के घुर नक्सल प्रभावित जगरगुंडा तहसील के ग्राम जगरगुंडा में सुरक्षा कैंप की स्थापना के बाद लगातार कार्यवाही से नक्सलवाद के कमजोर पडऩे के साथ ही बदली हुई परिस्थिति में पहली बार विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त 2025 को मनायें जाने का निर्णय सर्व आदिवासी समाज के जिला पदाधिकारियों एवं 22 पंचायत के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों द्वारा लिया गया है। इससे पूर्व जगरगुंड़ा में नक्सलियों का कब्जा माना जाता था। तत्संबंध में 3अगस्त को पुराने बाजार स्थल जगरगुंडा में सर्व आदिवासी समाज जिला सुकमा के अध्यक्ष उमेश सूंडम की अध्यक्षता में बैठक रखा गया था, इस बैठक में सर्व आदिवासी समाज के पदआधिकारी एवं 22 पंचायत के जनप्रतिनिधियों जगरगुंडा सरपंच नित्या कोसमा व हीरालाल कवासी सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल होकर विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया ।
मिली जानकारी के अनुसार विश्व आदिवासी दिवस में उपस्थित होने वाले 22 पंचायतों में ग्राम पंचायत सिलगेर, ग्राम पंचायत गोंदपल्ली, ग्राम पंचायत उरसंगल, ग्राम पंचायत चिमलीपेंटा, ग्राम पंचायत सुरपनगुड़ा, ग्राम पंचायत कुन्देड़, ग्राम पंचायत जगरगुंडा, ग्राम पंचायत तारलागुड़ा, ग्राम पंचायत कोण्डासावली, ग्राम पंचायत गुमोड़ी, ग्राम पंचायत मिलमपल्ली, ग्राम पंचायत कामाराम, ग्राम पंचायत एलमपल्ली, ग्राम पंचायत चिंतलनार, ग्राम पंचायत लखापाल, ग्राम पंचायत केरलापेंदा, ग्राम पंचायत नागाराम, ग्राम पंचायत मुकरम, ग्राम पंचायत मोरपल्ली, ग्राम पंचायत ताड़मेटला, ग्राम पंचायत दुलेड़ व ग्राम पंचायत चिंतागुफा के जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीण ग्राम जगरगुंडा में पहली बार विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन 9 अगस्त 2025 को शामिल होंगे।