झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, मुख्यमंत्री साय ने जताया दुख
1 min read
Share this
रायपुर। किडनी से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का सोमवार को दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में निधन हो गया। शिबू सोरेन के पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निधन की जानकारी साझा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं।
उनके निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। मैं उनके निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। जनजातीय समुदाय के उत्थान और झारखंड के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति दें। ऊँ शांति!
