April 25, 2026

समाज की शान हमारा अभिमान के लिए साई युधिष्ठिर लाल को सुहिणी सोच ने दिया निमंत्रण

1 min read
Share this

रायपुर। सुहिणी सोच संस्था द्वारा आयोजित आगामी कार्यक्रम “समाज की शान हमारा अभिमान” के आयोजन के लिए तैयारियों का शुभारंभ शदाणी दरबारी के साई युधिष्ठिर लाल को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का निमंत्रण पत्र देकर किया गया। इस अवसर पर सचिव पूनम बजाज, प्रोग्राम डायरेक्टर माही बुलानी, मुस्कान लालवानी, पल्लवी चिमनानी, हेमलता बंटी गावड़ा (जनपद पंचायत , धरसीवा), भारतीय सिंधु सभा के कोषाध्यक्ष सीए चेतन तारवानी, हरीगिरी महाराज धर्मशाला के पीठाधीश साईं राम वाधवा एवं उनकी पत्नी मीना वाधवा उपस्थित थी। इस दौरान साई युधिष्ठिर जी ने इस पहल की सराहना करते हुए अपनी उपस्थिति के संकेत दिए और आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर संस्था के संस्थपिका मनीषा तारवानी व अध्यक्ष दीक्षा बुधवानी ने बताया कि यह कार्यक्रम 14 सितम्बर 2025 को मैक कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य तीन वर्ष पूर्व बने वकील, जज चार्टेड अकाउंटेट, इंजीनियर, डॉक्टर या किसी सरकारी पद को प्राप्त किए है और समाज को गौरवनित किया है उनका सम्मान किया जाना है ताकि आने वाली पीढिय़ा भी इनको अपना आदर्श माने। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी कविता नारा द्वारा दी गई।