मेगा स्वास्थय शिविर में 10 हजार तक की जाँचें की गई पूर्णत: नि:शुल्क
1 min read
Share this
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की महिला इकाई छत्तीसगढ़ प्रांतीय महिला अग्रवाल संगठन तथा विनायक हॉस्पिटल – डायबिटीज, थायराइड एवं मोटापा सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में एक नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप एवं सीपीआर ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान 10 हजार रुपये तक की जाँचें पूर्णत: नि:शुल्क की गईं, जिनमें ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, थायराइड, नसों एवं मांसपेशियों की जांच, कोलेस्ट्रॉल (लिपिड प्रोफाइल), लीवर एवं फैटी लिवर की जाँच (फाइब्रो स्कैन), यूरिक एसिड एवं किडनी फंक्शन टेस्ट शामिल थे। मीडिया प्रभारी ज्योति अग्रवाल ने बताया कि करीब 100 से 150 रोगियों ने इस शिविर का लाभ उठाया।
डॉ. निर्मेश अग्रवाल सिंघानिया (डायबिटीज, थायराइड एवं मोटापा विशेषज्ञ) ने मौके पर त्वरित जांच रिपोर्ट देखकर परामर्श प्रदान किया और स्वस्थ जीवनशैली, नियमित व्यायाम एवं समय पर दवाइयों के सेवन की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। शिविर में हैदराबाद से आए विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण भी दिया गया। उन्होंने बताया कि दिल का दौरा पडऩे की स्थिति में यदि ‘गोल्डन मिनट्स’ में सही तकनीक से हाथ इंटरलॉक कर 30 बार के 5 राउंड्स सीपीआर दिया जाए तो रोगी की जान बचाई जा सकती है। उपस्थित लोगों को डेमो के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।
डॉ. (साक्षी) नीरज अग्रवाल (दंत रोग विशेषज्ञ) ने दांतों एवं मसूड़ों की देखभाल पर जानकारी दी। वही, न्यूट्रिशनिस्ट एवं डाइटिशियन नेहा अग्रवाल ने मोटापा कम करने व संतुलित आहार के लिए उपयोगी टिप्स साझा किए। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रमुख संरक्षक सियाराम अग्रवाल ने आयोजन की सराहना करते हुए सभी को आशीर्वाद एवं बधाई प्रदान की। इस अवसर पर संगठन अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल, महिला प्रांतीय चेयरमैन श्रीमती अनीता अशोक अग्रवाल, प्रांतीय महिला अध्यक्ष श्रीमती गंगा अग्रवाल, रायपुर जिला अध्यक्ष श्री ऋषिकेश पालीवाल, रायपुर जिला मंत्री गोविंद अग्रवाल, चौपाल संयोजक श्री विष्णु गोयल, मीडिया प्रभारी श्रीमती ज्योति अग्रवाल एवं श्रीमती मधु अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
