विस्फेटक के साथ सक्रिय 5 नक्सली गिरफ्तार
1 min read
Share this
सुकमा। मुखबिर के आसूचना पर थाना जगरगुण्डा से जिला बल एवं कैम्प नरसापुरम से ई/226 वाहिनी सीआरपीएफ एवं सीडी/74 वाहिनी सीआरपीएफ का बल की संयुक्त पार्टी ग्राम अचकट की ओर एरिया डोमिनेशन/नक्सली आरोपियों की धरपकड़ हेतु रवाना हुए थे। अभियान के दौरान ग्राम अचकट के जंगल टेकरी में 5 नक्सलियों हेमला मुया पिता स्व. बण्ड़ी उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी दोड़हिड़मा किसकेपारा थाना जगरगुण्डा कवासी नंदा पिता स्व. नंदा उम्र 32 वर्ष निवासी दोड़हिड़मा किसकेपारा थाना जगरगुण्डा, हेमला देवा पिता स्व. पीसा उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी दोड़हिड़मा किसकेपारा थाना जगरगुण्डा, मुचाकी जोगा पिता हुंगा उम्र 20 वर्ष निवासी दोड़हिड़मा किसकेपारा थाना जगरगुण्डा, वेट्टी भीमा पिता हड़मा उम्र 20 वर्ष निवासी दोड़हिड़मा किसकेपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकम को गिरफ्तार कर पूछ-ताछ में प्रतिबंधित नक्सली संगठन बेड़मा आरपीसी अन्तर्गत हिड़मा गांव के मिलिशिया सदस्य के पदों पर कार्य करना बताये गये।
आरोपियों से पूछ-ताछ रिपोर्ट के आधार पर 1 नग टिफिन बम वजनी लगभग 2 किग्रा., 1 नग लोहे का सरिया, 1 गुच्छा लगभग 1 फीट कोर्डेक्स वायर, 5 मीटर बिजली वायर जिसके एक छोर में डेटोनेटर व दूसरे छोर में बैटरी लगा हुआ बरामद किया गया। बरामद टिफिन बम को सुरक्षा की दृष्टि से सीआरपीएफ के बीडीएस टीम के द्वारा सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया गया। गिरफ्तार नक्सलियों के द्वारा सुरक्षा बल को नुकसान पहुंचाने की मंशा से आईईडी बम/लोहे के सरिया प्लांट किये जाने एवं विस्फोटक पदार्थ रखे जाने से आरोपियो के विरूद्ध थाना जगरगुण्डा में अपराध क्रमांक 8/2025 धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड मिलने पर जेल दाखिल कर दिया गया।
