राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती कल
1 min read
Share this
रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती, 3 अगस्त को प्रात: 11 बजे जलविहार कालोनी उद्यान में स्थित उनकी प्रतिमा स्थल में उनका सादर नमन करने पुष्पांजलि कार्यकम का आयोजन किया गया है।
पुष्पांजलि आयोजन हेतु रायपुर नगर पालिक निगम के सस्कृति विभाग की ओर से रायपुर नगर पालिक निगम जोन 3 जोन कमिश्नर को प्रतिमा स्थल पर और आसपास के क्षेत्र में आवश्यक साफ-सफाई, पुष्प, पुष्पमाला, फूलों की पंखुडियां आदि के साथ-साथ अन्य सामान्य यथोचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए है।
