May 4, 2026

जनताना सरकार का उपाध्यक्ष गिरफ्तार

1 min read
Share this

बीजापुर। थाना बासागुड़ा एवं कोबरा बटालियन 210 की संयुक्त टीम ने कुम्हारपारा और धरमापुर के बीच क्षेत्र से एक सक्रिय नक्सली को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सली की पहचान मोडिय़म सुक्कु के रूप में हुई है, जो नक्सली संगठन के आरपीसी के अंतर्गत जनताना सरकार का उपाध्यक्ष है।
एएसपी चंद्रकांत गोवर्ना ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार माओवादी के कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है जिसमें एक नग टिफिन बम, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, कार्डेक्स वायर, इलेक्ट्रिक वायर, पावर स्रोत के रूप में उपयोग की जाने वाली बैटरी और जमीन खोदने के उपकरण शामिल हैं। मोडिय़म सुक्कु के खिलाफ पहले से ही थाना बासागुड़ा में एक स्थायी वारंट लंबित था। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि उसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में तलाशी अभियान अभी भी जारी है।