May 4, 2026

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार एक युवती व दो युवकों को रौंदा, मौत

1 min read
Share this

कोरिया। एक बाइक में दो युवक व एक युवती कहीं जा रहे थे कि बैकुंठपुर एनएच-43 पर खरवत चौक के पास बीती 1 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया जहां इलाज के दौरान जिला अस्पताल बैकुंठपुर में तीनों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही चरचा थाना पुलिस मौके पर पहुंची ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों एक ही बाइक पर सवार थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े थे। प्रत्यार्शियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और घटनास्थल जैसे ही पुलिस पहुंची उन्होंने एक युवक की पहचान कर ली है और उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है, जबकि अन्य दो की पहचान के प्रयास जारी हैं। घायलों को दौरान जिला अस्पताल बैकुंठपुर लाया गया जहां इलाज के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया। गुरुवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।