अब राजिम तक जाएगी लोकल मेमो ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी हरी झंडी
1 min read
Share this
रायपुर। भारतीय रेलवे बोर्ड ने रायपुर से अभनपुर तक वर्तमान में चलाई जा रही लोकल मेमू का विस्तार करते हुए इसे राजिम तक चलाने का फैसला करते हुए हरी झंडी दे दी है। बिलासपुर जोन के मुख्य यात्री ट्रैफिक मैनेजर जे अल्विन ने रायपुर मंडल प्रबंधक को मंगलवार को पत्र लिखकर रेलवे बोर्ड की एनओसी से अवगत करा दिया है।

