November 23, 2026

आवासीय बालक छात्रावास क्रमांक 4 के बच्चों ने जीता जिला स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता, संभाग के लिए हुआ चयन

1 min read
Share this

रायपुर। जिला स्तरीय स्तर पर बुधवार को नेहरू हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें आवासीय बालक छात्रावास क्रमांक- 4 गंजपारा रायपुर के छात्राओं ने ट्राफी अपने नाम कर लिया। इसके साथ इन हॉकी खिलाड़ी छात्राओं का चयन संभाग स्तर में होने वाली प्रतियोगिता के लिए हो गया है।
छात्रावास अधीक्षक संदीप तिर्की ने बताया कि उनके सानिध्य में छात्रावास में रहने वाले छात्र हॉकी के साथ-साथ अन्य प्रतियोगितों में हिस्सा लेते रहते है। इसके साथ यहां बच्चे देर शाम को डास भी सिखते है। इसी के तहत शनिवार को जिला स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें यहां के बच्चों ने भी हिस्सा लिया और प्रतियोगिता को जीतकर अपने नाम कर लिया। खिलाडिय़ों में लोकेश पात्र गोलकीपर, गौरव यादव मेन डिफेंस, शमीर जांगड़े मेन डिफेंस, योगेश साहू हॉफ डिफेंस, लक्ष्य साहू हॉफ डिफेंस, इशू धृतलहरे हॉफ डिफेंस, सागर चौधरी सेंटर फॉरवर्ड, रमन गुप्ता राईट फॉरवर्ड, हिमांशु लेफ्ट फॉरवर्ड, कुणाल ढीमर राइट इन, महेंद्र यादव लेफ्ट इन ने मैच में खेल भावना का परिचय दिया। अतिरिक्त खिलाडिय़ों में कमलेश निषाद, दीपक ठाकुर, शुभम यादव, ओम बुढिय़ा और शौर्य धृतलहरे रहे। अब यह खिलाड़ी संभाग स्तर में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

This will close in 0 seconds