November 23, 2026

सड़क किनारे आँगनबाड़ी केंद्र संचालन पर विभाग सख्त, पर्यवेक्षक को दी गई चेतावनी

1 min read
Share this

एमसीबी। महिला एवं बाल विकास विभाग, एमसीबी द्वारा संचालित एकीकृत बाल विकास परियोजना भरतपुर की पर्यवेक्षक सुश्री अंजली सोनी को सड़क किनारे संचालित एक आँगनबाड़ी केंद्र के संबंध में कारण बताओ सूचना जारी करते हुए सख्त चेतावनी दी गई है।
यह कार्रवाई 16 जुलाई 2025 प्रकाशित समाचार के आधार पर की गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी आर. के. खाती ने पर्यवेक्षक को भविष्य में पूर्ण सजगता, सम्यक मूल्यांकन एवं प्रभावी पर्यवेक्षण के साथ कार्य करने के लिए चेतावनी दी गई है। उन्होंने कहा है कि यदि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोहराई जाती है, तो उनके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

This will close in 0 seconds