निजी कंपनी के एकाउंटेंड ने किया 1.20 करोड़ का गबन
1 min read
Share this
रायपुर। विधानसभा इलाके में कंचना स्थित केमप्लास्ट प्रोडक्ट प्रायवेट कंपनी के डायरेक्टर अनुराग अग्रवाल ने मंगलवार की देर रात विधानसभा पुलिस में मामला दर्ज कराते हुए बताया कि कंपनी कार्यालय में सागर तिवारी एकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है। कंपनी की वित्तीय लेन देन के साथ ही आनलाईन बैकिंग के द्वारा करने की जिम्मेदारी सागर को दी गई थी, लेकिन उसने 01.07.2024 से 21 जुलाई 2025 तक अवैध तरीके से कंपनी के खाते से अपने निजी लाभ के लिये विभिन्न खातों में आनलाईन ट्रांजेक्शन कर 1 करोड़ 20 लाख रूपए का गबन कर फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस ने अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।
