14 पुलिस अधिकारियों का तबादला

1 min read
Share this

धमतरी। प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक सुरज सिंह परिहार ने धमतरी जिले में 14 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। जिसमें थाना प्रभारी, उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
स्थानांतरण आदेश के अनुसार, निरीक्षक शरद ठाकुर को थाना नगरी से हटाकर थाना दुगली की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं निरीक्षक चक्रधर बाग को दुगली से हटाकर फिर से थाना नगरी भेजा गया है। निरीक्षक प्रमोद कुमार अमलास को रक्षित केंद्र धमतरी से थाना मगरलोड भेजा गया है। निरीक्षक अजय यादव को थाना प्रभारी मगरलोड से हटाकर थाना मेघा भेजा गया है। उप निरीक्षक लक्ष्मीकांत यदु को थाना धमतरी से थाना मगरलोड स्थानांतरित किया गया है। सहायक निरीक्षक अरविंद नेताम को थाना दुगली से हटाकर थाना प्रभारी अकलाडोंगरी की जिम्मेदारी दी गई है। सहायक उप निरीक्षक तुलेश्वर मिलिंद्रेला को थाना करेलीबड़ी, जबकि पुष्पा पाण्डेय को थाना धमतरी भेजा गया है। स्थानांतरण आदेश के अनुसार, निरीक्षक शरद ठाकुर को थाना नगरी से हटाकर थाना दुगली की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं निरीक्षक चक्रधर बाग को दुगली से हटाकर फिर से थाना नगरी भेजा गया है।