उपमुख्यमंत्री साव व महापौर मीनल कल करेंगी स्वच्छता दीदियों व सफाई मित्रों का सम्मान
1 min read
Share this
रायपुर। मीलियन प्लस सिटीज श्रेणी में राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के अंतर्गत रायपुर शहर को देश में चैथा स्थान स्वच्छ रैंकिंग में मिलने और गार्बेज फ्री सिटी में रायपुर शहर छत्तीसगढ़ राज्य में पहला 7 स्टार शहर बनने पर नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा शहीद स्मारक भवन परिसर के हाल में कल सुबह 11 बजे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरूण साव और महापौर श्रीमती मीनल चौबे स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रो का सम्मान करेंगे।
इस अवसर पर नगर निगम सभापति श्री सूर्यकांत राठौड, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त श्री विष्वदीप, सभी एमआईसी सदस्यो, जोन अध्यक्षो, पार्षदो सहित नगर निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग सहित सभी विभागो के अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति रहेगी। प्रत्येक जोन क्षेत्र के 5 सफाई मित्रो और 5 स्वच्छता दीदियों को उपमुख्यमंत्री और महापौर सहित अतिथिगण सम्मानित करेंगे।
