November 25, 2026

मराठी सिने अभिनेता श्रेयस तलपड़े को सूको से मिली राहत

1 min read
Share this

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने अभिनेता श्रेयस तलपड़े को एक सोसाइटी के खिलाफ धोखाधड़ी और विश्वासघात के मामले में सोमवार को गिरफ्तारी से राहत प्रदान की। न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना और न्यायमूर्ति के.वी. विश्वनाथन की पीठ ने अभिनेता की ओर से दाखिल याचिका पर हरियाणा पुलिस और अन्य को नोटिस जारी किया।

हरियाणा के सोनीपत में एक सोसाइटी के खिलाफ धोखाधड़ी एवं विश्वासघात की शिकायत मिलने पर अभिनेता एवं इसके ब्रांड एंबेसडर तलपड़े और आलोक नाथ सहित 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सोनीपत में मुरथल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजीत सिंह ने कहा कि शिकायत एक बहुस्तरीय विपणन कंपनी के खिलाफ की गई थी जिसकी जांच की जा रही है।

This will close in 0 seconds