नंदिनी टाउनशिप की स्ट्रीट नंबर 36 में आग में झुलसने से मां – बेटी की मौत
1 min read
Share this
दुर्ग। नंदिनी टाउनशिप की स्ट्रीट नंबर 36 में स्थित बीएसपी क्वार्टर में मृतक 35 वर्षीय जागेश्वरी साहू और उनकी बेटी दिव्यांशी साहू (7) की सोमवार की सुबह 6.30 बजे घर के अदर आनक से आग लग जाने के कारण वे दोनों झुलस गई और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। पिता बीएसबी के सेवानिवृत्त कर्मचारी है जो रोजना की तरह टहलने के लिए गए हुए थे। फिलहाल नंदिनी पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे की है जब घर के अंदर अचानक आग लग गई। उस वक्त जागेश्वरी और उनकी बेटी ही घर में मौजूद थीं। जागेश्वरी के पिता जो बीएसपी के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं, रोज की तरह सुबह टहलने निकले थे। करीब 7 बजे जब वे लौटे तो उन्होंने घर से धुआं निकलता देखा। उन्होंने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद पड़ोसियों की मदद से घर का दरवाजा तोड़ा गया, जो अंदर से बंद था। अंदर का दृश्य बेहद भयावह था, मां-बेटी दोनों पूरी तरह झुलसी हालत में मृत पाई गईं। सूचना मिलते ही नंदिनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए कचंदूर स्थित मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
दुर्ग एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि जागेश्वरी पिछले पांच सालों से अपने पति से अलग रह रही थीं और तलाक का केस कोर्ट में विचाराधीन था। वे अपनी बेटी के साथ पिता के घर में रह रही थीं। पुलिस को आशंका है कि महिला मानसिक तनाव और डिप्रेशन में थी। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
