निगम ने 18 मछली दुकानों को सड़क से हटाकर बाजार में व्यवस्थित किया

1 min read
Share this

रायपुर।नगर निगम जोन 1 के अंतर्गत आने वाले खमतराई बाजार में सडकों से दुकाने हटाने का अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा और मछली की 18 दुकानों सड़क से हटाकर खमतराई बाजार से छोटा सब्जी बाजार खमतराई में व्यवस्थित किया गया। खमतराई बाजार से मछली दुकानों को निर्धारित चिन्हित स्थान पर शिफ्ट करने अभियान के अंतर्गत पुलिस थाना बल की उपस्थिति में कार्यवाही की गयी।