प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोतीहारी में बिहार को दी 7200 करोड़ से ज्यादा की सौगात

1 min read
Share this

पटना(बिहार)। शुक्रवार को पटना जिले के मोतीहारी में एक महती जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरजेडी पर निशाना साधते हुए तीखा प्रहार करते हुए कहा कि युवाओं को नौकरी देने के बहाने उनकी जमीनों को अपने नाम लिखवा लिया था।इसी के साथ उन्होने बिहार को 7200 करोड़ से ज्यादा का विकास कार्यों की सौगात दी।

अपने संबोधन में उन्होंने विपक्ष खासकर आरजेडी पर जमकर निशाना साधा। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में कुछ लोग ऐसे भी है जिन्होंने युवाओं को नौकरी देने के बहाने उनकी जमीनों को अपने नाम लिखवाया था। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने यह कहकर राजद प्रमुख लालू यादव पर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने लालू-राबड़ी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में जब लालटेन वालों की सरकार थी युवाओं को नौकरियां नहीं मिलती थी और जिनको मिलती थी उनके परिवारवालों से जमीनें लिखवा लेते थे, लेकिन आज जब बिहार में एनडीए की सरकार है तो युवाओं को उनके मेहनत के दम पर नौकरी मिल जाती थी।